किंग कोहली के बल्ले से आज बदलेगा इतिहास! विराट कोहली महारिकॉर्ड के करीब, आज बेहद रोमांचक मुकाबले मे कौन-कौन से रिकॉर्ड्स आज बनेंगे और जाने संभावित प्लेइंग XI:
आज IPL 2026 के 67वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और हैदराबाद का आमना-सामना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है. हालांकि दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, लेकिन टॉप-2 में फिनिश करने की रेस के कारण आज का मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है!
आज के मैच में बहुत कुछ नया और खास रिकॉर्ड बनने वाले है
SRH के लिए टॉप-2 मे जगह बनाने की आखिरी उम्मीद: अगर हैदराबाद को गुजरात टाइटंस (G को पछाड़कर टॉप-2 में जगह बनानी है, तो उन्हें आज आरसीबी के खिलाफ हर हाल मे बहुत बड़ी जीत चाहिए होगी अगर वे पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें लगभग 88 रनों से मैच जीतना होगा, और चेज़ करने पर मैच को 11 ओवरों में मैच खत्म करना होगा '
RCB अपना नंबर 1 का स्थान बरकरार रखना चाहेगी - आरसीबी 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है. आज का मैच जीतकर वे अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए सीधे Qualifier 1 में अपनी जगह पूरी तरह पक्की कर लेंगे!
विराट कोहली अनोखे महा रिकॉर्ड के करीब -
विराट कोहली आज IPL इतिहास का सबसे अनोखा और एतिहासिक महा-रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जहां आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आज नहीं पहुंच पाया है
अगर आज वह अपनी पारी मे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने लगातार 4 सीजन में 600+ रन बनाए है
लगातार 4 सीजन मे 600+ रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज वर्तमान में विराट कोहली लगातार 3 सीजन (2023, 2024 और 2025) में 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं. इस मामले में वे अभी तीन अन्य दिग्गजों के साथ बराबरी पर खड़े हैं
विराट कोहली (RCB)-v2023, 2024, 2025
क्रिस गेल (RCB) - 2011, 2012, 2013
डेविड वॉर्नर (SRH)- 2016, 2017, 2019
केएल राहुल (PBKS/LSG)- 2020, 2021, 2022
इस सीजन में विराट कोहली अब तक 13 पारियों में 542 रन बना चुके हैं (जिसमें उनका औसत 54.20 और स्ट्राइक रेट 164.74 का रहा है). आज 58 रन बनाते ही वे 600 का आंकड़ा छू लेंगे और बाकी सभी इन दिग्गजों को पीछे छोड़कर इतिहास में अकेले नंबर 1 पर कब्जा जमा देंगे!
इस मैच में बनने वाले कई अन्य बड़े रिकॉर्ड्स -
कुल 9 सीजन में 500+ रन - इस सीजन में 500 का आंकड़ा पार करते ही विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 9वीं बार किसी एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से ही मजबूत कर लिया है!
Playing 11-
Sunrisers Hyderabad (SRH) Probable XI
हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड पर मजबूत बैटिंग लाइनअप के साथ उतरेगी:
अभिषेक शर्मा ट्रविस् हेड ईशान किशन हेनरिच क्लासेन नितीश कुमार रेड्डी सलील अरोड़ा रविचंद्रन स्मरण पैट कमिन्स (कप्तान) शिवांग कुमार ईसान मलिगां शकीब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर्स. - Praful Hinge
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) संभावित प्लेइंग XI:
विराट कोहली
जैकब बेथेल
वेंकटेश अय्यर
रजत पाटीदार (कप्तान )
जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
क्रुणाल पांड्या
टिम डेविड
भुवनेश्वर कुमार
जोश हेजलवुड
रसिख सलाम
जैकब डफी
इम्पैक्ट प्लेयर्स विकल्प:
परिस्थिति के हिसाब से देवदत्त पडिक्कल या सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा !
क्या रहेगा आज के मैच का नतीजा कंमेंट करके जरूर बताये!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें