आज तय होगा प्लेऑफ का पूरा समीकरण, RR बनाम LSG मैच पर टिकीं सभी टीमों की निगाहें!

आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं है, बल्कि यह IPL 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर को लगभग पूरी तरह साफ कर देगा। 

इस मैच के परिणाम पर सिर्फ RR ही नहीं, बल्कि चेन्नई (CSK), दिल्ली (DC) पंजाब और कोलकाता (KKR) जैसी बड़ी टीमों की भी नजरे टिकी हुई है।


आइए समझते हैं आज के मैच का पूरा गणित:


यदि आज राजस्थान रॉयल्स (RR) जीत जाती है

​RR की स्थिति: आज राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही प्लेऑफ में उनकी जगह सबसे मजबूत हो जाएगी।

अन्य टीमों पर असर: इस स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) की प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। 

​ इसके बाद इन टीमों को सिर्फ किस्मत के भरोसे बैठना होगा कि अपने बचे हुए मैचों में पंजाब कोलकाता और राजस्थान तीनो ही टीमें अपने-अपने मुकाबले बड़े अंतर से हार जाएं।

  यदि आज राजस्थान रॉयल्स (RR) हार जाती है

 अगर आज RR हार जाती है तो ​प्लेऑफ की रेस खुल जायेगी आज लखनऊ (LSG) बाजी मार लेती है, तो टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुँच जाएगा। CSK, DC KKR और पंजाब के लिए प्लेऑफ के दरवाजे फिर से पूरी तरह खुल जाएंगे।

नेट रन रेट (NRR) के मायने: RR की हार के बाद अंक तालिका (Points Table) में भयंकर टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसी स्थिति में कोई भी टीम सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी और अंत में नेट रन रेट (Net Run Rate) ही यह तय करेगा कि प्लेऑफ के लिए कौन सी टीम चौथी टीम बनकर क्वालीफाई करेगी।


दोस्तो आपको क्या लगता है बेंगलूरु, गुजरात, हेदराबाद के बाद प्ले ऑफ के लिए चौथी टीम कोनसी होगी कॉमेंट करके जरूर बताए! 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSK vs GT: एमएस धोनी के खेलने पर आई सबसे बड़ी रिपोर्ट! क्या अहमदाबाद में माही खेलेंगे 2026 के सीजन का आखिरी मैच?​

प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद: आज MI से भिड़ेगा KKR, हारे तो टूर्नामेंट से सीधे बाहर!

​🏆 FIFA World Cup 2026: 11 जून से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, जानें मेस्सी रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप का शेड्यूल और टीमें