राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ पर जीत के साथ ही पॉइंट टेबल में मचा तहलका, अब IPL नए रोमांचक मोड़ पर!
आईपीएल का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, रोमांच अपनी सारी हदें पार करता जा रहा है। कल हुए एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर न सिर्फ मैच जीता, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के पॉइंट टेबल में खलबली मचा दी है।
इस एक जीत ने प्लेऑफ (Playoffs) की रेस को इतना रोमांचक बना दिया है कि अब KKR ,Punjab, CSK, Or DC को प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बचे हुए मैच हर हाल मे जीतना होगा
आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद पॉइंट टेबल का क्या हाल है और आईपीएल कैसे एक नए रोमांचक मोड़ पर आ खड़ा हुआ है।
1. राजस्थान रॉयल्स की 'रॉयल' दहाड़: प्लेऑफ की राह हुई आसान
राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में कमाल का खेल दिखाया। चाहे बल्लेबाजी हो या आखिरी मे कसी हुई गेंदबाजी, टीम ने हर मोर्चे पर लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया। इस शानदार जीत के साथ राजस्थान ने पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को बेहद मजबूत कर लिया है। अब वे प्लेऑफ के टिकट के बेहद करीब पहुंच गए हैं, यदि राजस्थान अपना बचा मेच मुम्बई से जीत जाती हैं तो वो सीधे 16 पांइट से क्वालीफाई कर जाएगी
2- पंजाब, कोलकाता के चांस -यदि राजस्थान अपना आखिरी मैच मुम्बई से हार जाती हैं और पजाब अपना आखिरी मैच जीत जाती है और कोलकाता भी अपने आखिरी बचे हुए 2 मैच जीत जाती हैं तो दोनों 15 पॉइंट पर पहुँच जाएगी और फिर जिसका रन रेट बढिया होगा वो क्वालिफ़ाई कर जाएगी!
3 चेन्नई और दिल्ली की उम्मीद- इन दोनो टीमों को दुआ करनी होगी की राजस्थान और पंजाब अपना बचा हुआ आखरी मैच हार जाए और अपने अपने मैच बडे़ अन्तर से जीत जाए फिर रन रेट के आधार पर फैसला होगा की प्ले ऑफ के लिए चोथी टीम कोनसी बनेगी !!
वाकई IPL आखिरी मे अपने रोमांच के सबसे चरम सीमा पर पहुँच चुका है जहां हर मैच पॉइंट टेबल को रोमांचक मोड़ पर ले जा रहा है!!
दोस्तो आपको क्या लगता है कोनसी टीम क्वालीफाई करेगी कोमेन्ट करके जरूर बताए!!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें