IPL के बीच बड़ी खबर भारत के स्टार आलराउंडर ने लिया क्रिकेट से सन्यास.. वर्ल्ड कप मे भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे है दिया भावुक बयान-
टीम इंडिया के लिए 12 ओडीआई और 9 टी20I मुकाबले खेलने वाले इस आलराउंडर ने इंडियन क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है. 35 साल के स्टार आलराउंडर वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके भी उन्होंने लंबे और भावुक संदेश के जरिए उन्होंने अपने क्रिकेट सफर को याद किया. विजय शंकर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि पूरी जीवन रहा है. 10 साल की उम्र में अपनी क्रिकेट खेलने की शुरुआत वाले विजय ने 25 साल लंबे सफर के बाद अब नए अवसरों की ओर बढ़ने का फैसला किया है.
ये खिलाडी और कोई नही भारतीय क्रिकेट के आलराउंडर विजय शंकर है!
विजय शंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा है की भारत देश के लिए खेलना मेरे जीवन के सबसे बड़ा गर्व और खुशी से भरे पलों में से एक रहेगा. मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल दोनोस से संन्यास लेने का फैसला किया है, ताकि नए अवसरों की तलाश कर सकूं और आगे भी क्रिकेट से जुड़ा रहूं!
वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे विजय शंकर ने अपने करियर के कुछ खास पलों को भी याद किया है!
विजय शंकर 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है और भारत के लिए 500 वें वनडे में गेंदबाजी भी की है
विजय शंकर ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था
विजय शंकर अपने IPL करीयर मे 4 टीमों चैनई गुजरात हैदराबाद और दिल्ली के लिए 78 मैच भी खेल चुके हैं!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें