IPL 2026: पंजाब की आज आखिरी उम्मीद तो लखनऊ की जीत के साथ विदाई की चुनौती—आज का मुकाबला है बेहद खास!
2026 अपने रोमांचक मोड़ पर है। आज का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है, जहाँ एक के लिए प्ले-ऑफ की उम्मीदें दांव पर हैं, तो दूसरी टीम जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
पंजाब के लिए आज करो या मरो' वाली स्थिति
पंजाब की टीम आज आखिरी उम्मीद के साथ लखनऊ के मैदान पर उतरेगी। टीम के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि यदि उन्हें प्ले-ऑफ की रेस में बने रहना है, तो आज के मैच में हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी पड़ेगी। उनके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी ताकि वे इस सीजन के प्ले ऑफ मे अपनी जगह बनाये रखने की उम्मीद अभी जिंदा रख सके
लखनऊ जीत के साथ IPL 2026 मै विदाई की तैयारी मे
दूसरी ओर, लखनऊ की टीम आज के मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट से एक सम्मानजनक विदाई लेने के लिए उतरेगी। भले ही वे प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो गए हों, लेकिन लखनऊ के खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। एक जीत के साथ सीजन का अंत करना उनके अगले सीजन के लिए मनोबल बढ़ाने का काम करेगा
ये बलेबाज आज कर सकते है धमाल-
1 मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश (लखनऊ) लखनाऊ की ओपनिंग जोड़ी इंगलिश और मार्श जबरदस्त फोर्म में है यदि आज इनका बल्ला चल गया तो पंजाब की प्ले ऑफ की उम्मीदों पर पानी फिर सकता हैं पंजाब के गेंदबाजो को इनसे जल्दी निपटना पडेगा!
2- पंजाब - पंजाब को यदि प्ले ऑफ की उम्मीद जिंदा रखनी है तो उनके ओपनिंग जोड़ी परभसिमरन और आर्या के साथ कैप्टन अय्यर को भी आज कमाल करना होगा
यह रह सकती है दोनो टीमो की संभावित प्लेइंग 11 -
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की संभावित प्लेइंग-11मिशेल मार्श जोश इंगलिश निकोलस पूरन ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) आयुष बडोनी अब्दुल समद शाहबाज़ अहमद मोहसिन खान मयंक यादव मोहम्मद शमी प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी / अर्शिन कुलकर्णी
पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग-11
प्रियांश आर्या
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) कूपर कोनोली श्रेयस अय्यर (कप्तान) शशांक सिंह नेहल वढेरा मार्कस स्टोइनिस मार्को जानसन जेवियर बार्टलेट अर्शदीप सिंह युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार विशक / सूर्यकुमार शेडगे
क्या लगता है पंजाब की उम्मीद कायम रहेगी या लखनऊ जीत के साथ विदाई लेगी कमेन्ट करके जरूर बताए!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें