FiFA 2026- फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार खेलने वाली टीम, खिलाड़ी गोल और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाडियों की लिस्ट जाने एतिहासिक रिकॉर्ड ...

 


फीफा वर्ल्ड कप- फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है और फीफा वर्ल्ड कप इस खेल का महाकुंभ है। सभी खिलाड़ी और हर देश का एक सपना होता है कि वह इस बड़े मंच पर धमाल मचाए और अपने देश के लिए हीरो बने। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में वो कौन सी टीमे है जिसने सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप खेला है? या वो कौन सा खिलाड़ी है जिसने सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है? वो कोनसे खिलाडी है जिसने फीफा वर्ल्ड कप में  सबसे ज्यादा गोल किए है

आज के इस आर्टिकल में हम फुटबॉल इतिहास के इन्हीं बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें जानकर हर खेल प्रेमी हैरान रह जाएगा!


 1.  ब्राजील - (23 बार) वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार खेलने वाली टीम है

​जब बात फुटबॉल की हो तो सबसे उपर नाम ब्राजील का आना लाजमी है

​खास बात: ब्राजील दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने साल 1930 से लेकर अब तक हुए सभी फीफा वर्ल्ड कप में भाग लिया है। ब्राजील ने अब तक रिकॉर्ड 5 बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी जीती है।

2- जर्मनी (21 बार) इस मामले में जर्मनी दूसरा नंबर का आता है। यूरोप की अब तक की सबसे सफल टीम है जर्मनी ने  8 बार फाईनल भी खेला है फीफा वर्ल्ड कप मे! 

3- अर्जेंटीना (19 बार)  पिछली बार की चँपियन टीम 3 बार फीफा की trofy भी उठा चुकी है! 

4- इटली (18 बार)  4 बार ये फीफा वर्ल्ड कप का खीताब जीत चुके हैं! 

5-  मैक्सिको- (18 बार) उतरी अमेरिका क्षेत्र की सबसे ज्यादा लेने वाली टीम! 

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार खेलने वाले खिलाड़ी

1- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) (5 फीफा वर्ल्ड कप) मैसी 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 का वर्ल्ड कप खेल चुके है।

2- क्रिस्टियानो रोनाल्डो  ( पुर्तगाल): इन्होंने भी लगातार 5 वर्ल्ड कप 2006,2010, 2014, 2018, 2022 खेले हैं और हर वर्ल्ड कप में गोल करने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है।

3- इनके अलावा भी  मेक्सिको के 4 खिलाड़ी राफेल मार्केज़, एंटोनियो कार्बाजल, एंड्रेस गार्डो और जर्मनी के लोथर मैथ्यूज भी 5-5 बार वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

मैसी और रोनाल्डो 2026 के वर्ल्ड कप मे 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे! 

अब बात करते हैं सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी -

1- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) - 26 मैच फीफा वर्ल्ड कप मे मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। वह 2026 में अपना रिकॉर्ड 6ठ वॉ वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं।


2- लोथर मैथ्यूस (जर्मनी) - 25 मैच  जर्मनी के इस पूर्व महान खिलाडी ने 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

3- मिरोस्लाव क्लोस (जर्मनी) - 24 मैच यहाँ भी जर्मनी के खिलाडी है क्लोस के ही नाम पर अब तक एक वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने का भी रिकॉर्ड है।

4- पाओलो माल्डिनी (इटली) - 23 मैच  इस लिस्ट मे इटली के इस महान डिफेंडर  का भी नाम है बिना कोई कार्ड खाए सबसे ज्यादा समय मैदान पर बिताने का रिकॉर्ड भी इनके नाम ही है।

5- क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) - 22 मैच पुर्तगाल के स्टार रोनाल्डो का इस लिस्ट में नाम शामिल ना हो ऐसा हो ही नही सकता  रोनाल्डो 2026 के वर्ल्ड कप में मैचों की संख्या को और आगे ले जायेंगे।

वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप 5 सबसे खतरनाक टॉप क्लास गोलस्कोरर्स की लिस्ट -

1- मिरोस्लाव क्लोस ( जर्मनी ) 

कुल गोल: 16 गोल (24 मैच)

खास बात: इन्होंने 4 वर्ल्ड कप  मे भाग लिया। साल 2014 में ब्राजील के खिलाफ मैच में गोल करके इन्होंने रोनाल्डो (ब्राजील) का रिकॉर्ड तोड़ा था। खास बात क्लोस ने अपने सभी 16 गोल बिना किसी पेनल्टी के किए थे।

2- रोनाल्डो नाज़ारियो – ब्राजील 

कुल गोल: 15 गोल (19 मैच)

खास बात -'द फेनोमेनॉन' के नाम से मशहूर इस महान ब्राज़ीलियन स्ट्राइकर ने 1998, 2002 और 2006 के वर्ल्ड कप में खूब तबाही मचाई थी। साल 2002 के वर्ल्ड कप फाइनल में जर्मनी के खिलाफ इन्होंने दो शानदार गोल करके ब्राजील को चैंपियन बना दिया था! 

3- गर्ड म्युलर – जर्मनी 

कुल गोल: 14 गोल (13 मैच)

खास बात - बॉम्बर ऑफ द नेशन' कहे जाने वाले म्युलर का गोल स्कोरिंग रेशियो सबसे खतरनाक था। इन्होंने सिर्फ 2 वर्ल्ड कप में ही 14 गोल कर दिए थे। 1970 के अकेले वर्ल्ड कप में ही उन्होंने 10 गोल दाग कर तबाही मचा दी थी।


4- जस्ट फोंटेन ) – फ्रांस 

कुल गोल: 13 गोल (6 मैच)

खास बात फोंटेन के नाम फुटबॉल इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड है। इन्होंने यह सभी 13 गोल सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप  में  कर दिए थे। आज तक किसी भी खिलाड़ी ने एक ही वर्ल्ड कप सीजन में इतने गोल नहीं दाग पाया है! 


क्या लगता है दोस्तो 2026 फीफा वर्ल्ड कप मे इनमे से कोन कोनसे रिकॉर्ड टूटने वाले है कमेंट करके जरूर बताए!! 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSK vs GT: एमएस धोनी के खेलने पर आई सबसे बड़ी रिपोर्ट! क्या अहमदाबाद में माही खेलेंगे 2026 के सीजन का आखिरी मैच?​

प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद: आज MI से भिड़ेगा KKR, हारे तो टूर्नामेंट से सीधे बाहर!

​🏆 FIFA World Cup 2026: 11 जून से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, जानें मेस्सी रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप का शेड्यूल और टीमें