FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए FIFA को अब तक को क्यों नही मिल रहा भारत में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स प्रसारण के लिए आखिर क्यों नहीं मिल रहा खरीदार? जाने पुरी खबर

 


FIFA World Cup 2026 FIFA वर्ल्ड कप 2026' की तैयारियां जोरों शोरो पर चल रही हैं, लेकिन भारत में फुटबॉल फैंस के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। अब तक FIFA को भारत में इसके प्रसारण अधिकारों के लिए कोई खरीदार क्यों नहीं मिल रहा है? क्या 2026 में हमें फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने को मिलेगा या यह वर्ल्ड कप भारतियो को बिना लाइव देखे ही संतोष करना पड़ेगा आइए जानते हैं इस सस्पेंस के पीछे की पूरी खबर।

फीफा कीबढ़ती हुई कीमत FIFA अपने प्रसारण अधिकारों के लिए काफी बड़ी राशि की मांग कर रहा है। भारत के प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स (जैसे Viacom18, Star Sports, या Sony) वर्तमान में क्रिकेट और अन्य खेलों के ऊपर पर ज्यादा निवेश कर रहे हैं, जिससे फुटबॉल के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करना उनको जोखिम भरा लग रहा है।

​डिजिटल बनाम टीवी पिछले कुछ सालों में भारत में दर्शकों का झुकाव टीवी से हटकर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (जैसे JioCinema, Hotstar) की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। इसलिए TV ब्रॉडकास्टर्स अभी इस उलझन में हैं कि क्या सिर्फ डिजिटल पर निवेश करना फायदेमंद हो सकता है या टीवी और डिजिटल दोनों पर।

​ROI की चुनौती भारत में फुटबॉल का क्रेज पिछले कुछ समय से बड रहा है, लेकिन क्रिकेट के मुकाबले अभी भी फुटबॉल भारत मे काफी पीछे है। ब्रॉडकास्टर्स को डर है कि जितना बड़ा निवेश FIFA मांग रहा है, उतना विज्ञापन (Ads) के जरिए रिकवर करना काफी मुश्किल हो सकता है।

​क्रिकेट का दबदबा भारत में IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतना ज़्यादा बोल बाला है कि फुटबॉल के मैचों को प्राइम-टाइम स्लॉट मिलना बहुत मुश्किल होता है। इस वजह से कंपनियों को एडवरटाइजर्स खोजने में काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।

समय की सबसे बड़ी चुनोती- सबसे बड़ी दिक्कत ब्रोडकास्टर को मैच टाइम को लेकर भी है अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 104 मैचों में से लगभग 80 से ज्यादा मैच भारतीय समयानुसार आधी रात से सुबह 6 बजे के बीच खेले जाने है  

आधी रात के बाद फुटबॉल जैसे खेल के लिए भारत मे लाइव दर्शक जुटाना नामुमकिन के बराबर है

IPL 2026 Playoffs: तय हो गया Eliminator-1 का महामुकाबला! इन 2 टीमों ने TOP-2 में बनाई जगह, देखें पूरा समीकरण

2022 वर्ल्ड कप का नुकसान- पिछले साल कतर में हुए वर्ल्ड कप के लिए लगभग 480 करोड़ (60 मिलियन) में सौदा हुआ था। पिछले आंकड़े बताते हैं कि प्रसारणकर्ता विज्ञापन से राजस्व से आधी लागत भी वसूल नही कर पाए थे जिसकी वजह से इस बार फीफा की शुरुआती कीमत बड़े प्रसारणकर्ताओं ने भी हाथ खड़े कर दिए है! 

पिछले कुछ दिनों से उम्मीद जगी - फीफा ने शुरू में 2026 और 2030 सत्र के प्रसारण के लिए करीब 100 मिलियन डॉलर, की रेट रखी थी लेकिन मार्केट में बहुत कम दिलचस्पी देखते हुए अब उसने इसे घटाकर करीब 35 मिलियन डॉलर कर दिया है। अब इस डील के साथ हाल ही में दो भारतीय प्रसारणकर्ता जियोहॉटस्टार और जी नेटवर्क के एग्जीक्यूटिव के साथ मीटिंग भी की है ये डील लगभग 35 मिलियन डॉलर के आसपास होने की उम्मीद है और इसमें 2026 और 2030 के मेंस वर्ल्ड कप भी शामिल होंगे। 


फिलहाल, FIFA और भारतीय ब्रॉडकास्टर्स के बीच बातचीत जारी है। उम्मीद जताई की जा रही है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट करीब आएगा, कोई न कोई बड़ा खिलाड़ी इस डील को साइन कर ही लेगा। आखिरकार, वर्ल्ड कप जैसे इवेंट को भारत जैसे बड़े करोडो के आबादी वाले बाज़ार में नज़रअंदाज़ करना भी फीफा के लिए भी आसान नहीं है।


आपकी क्या राय है फीफा वर्ल्ड कप 2026 भारत मे लाइव देखने को मिलेगा या नही कॉमेंट करके जरूर बताए! 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSK vs GT: एमएस धोनी के खेलने पर आई सबसे बड़ी रिपोर्ट! क्या अहमदाबाद में माही खेलेंगे 2026 के सीजन का आखिरी मैच?​

प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद: आज MI से भिड़ेगा KKR, हारे तो टूर्नामेंट से सीधे बाहर!

​🏆 FIFA World Cup 2026: 11 जून से शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ, जानें मेस्सी रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप का शेड्यूल और टीमें