महामुकबला -आज तय होगा क्वालिफायर-1! जानें कौनसी टीमें बनाएगी आईपीएल 2026 के टॉप 2 में जगह, क्या है पुरा पूरा समीकरण?
IPL 2026 Playoff आईपीएल 2026 का रोमांच अब उस मोड़ पर आ चुका है जहां एक हार और हर जीत आपको पूरी पॉइंट्स टेबल के टॉप तक पहुंचा सकती है। प्लेऑफ की रेस तो अपनी जगह है, लेकिन सबसे असली और कांटे की टक्कर चल रही है पॉइंट्स टेबल के टॉप 2 में जगह पकी करने की! क्योंकि जो टीमें नंबर 1 और नंबर 2 पर रहेंगी, उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-1 खेलने का मौका मिलेगा। यानी फाइनल मे जाने के लिए दो-दो मौके! आज का महामुकाबला यह साफ कर देगा कि कौनसी दो टीमें इस साल टॉप -2 मे रहने वाली हैं।
क्वालिफायर-1 में जाने का क्या है महत्व?
आईपीएल के नियमों के मुताबिक, पॉइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमों को प्लेऑफ में 2 बार फाइनल में पहुंचने के लिए मौका मिलता है:
पहला मौका: दोनों टीमें क्वालिफायर-1 खेलती हैं, जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है।
दूसरा मौका: क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को बाहर नहीं किया जाता, बल्कि उसे एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-2 खेलने का एक और मौका मिलता है।
इसीलिए, कोई भी टीम सिर्फ प्लेऑफ (टॉप 4) नहीं, बल्कि हर हाल में टॉप 2 में ही फिनिश करना चाहती है।
आइए जानते हैं कि टॉप 2 में जगह बनाने के लिए कौन सी टीमें सबसे आगे हैं और आज के मैच का समीकरण क्या कहता है!
टॉप 2 की रेस में कौन सबसे आगे ?
1. टेबल टॉपर का दबदबा:
इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नंबर 1 पर काबिज है, उसने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर आज RCB हार भी जाती है तो भी उनका नेट रन रेट इतना मजबूत है कि उनका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग 95% तय माना जा रहा है।
2. नंबर 2 की पोजीशन के लिए भयंकर जंग
असली लड़ाई दूसरे स्थान के लिए है। कल रात गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत के साथ नंबर 2 पर काबिज है गुजरात ने ग्रुप स्टेज के 14 मैच मे से 9 मैच जीते है और 80% चांस है की गुजरात ग्रुप स्टेज 2 नंबर पर ही फिनिश करेगा!
13 मैच मे 8 जीत के साथ 3 नंबर पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद को अपने ग्रुप स्टेज का आज आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलना है
सनराइजर्स हैदराबाद को टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने के साथ साथ कम से कम 99 रनों के एक बड़े अंतर से जीतना होगा होगा।
अगर हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करती है, तो गुजरात के बराबर उन्हें नेट रन रेट लाने के लिए लगभग 11 ओवरों के भीतर मैच जीतना होगा
टॉप-2 के लिए नेट रन रेट सबसे बड़ा विलेन या हीरो साबित होने वाला है।
आईपीएल 2026 का आज का दिन फैंस के लिए किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है। सांसें थाम देने वाले इस रोमांच में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी दो टीमें सीधे क्वालिफायर-1 का टिकट कटाती हैं और किन 2 टीमों को लंबे एलिमिनेटर से गुजरना होगा।
आपकी क्या राय है? क्या लगता है, इस बार कौन सी दो टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप 2 में फिनिश करेंगी? गुजरात या हैदराबाद नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी पसंदीदा टीम का नाम जरूर लिखें !

GT
जवाब देंहटाएंRcb
जवाब देंहटाएं